इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट में कैंसर पीड़ित की मौत, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Author name

October 10, 2025


रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहे थे। फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हुई और बेहोश हो गए। रायपुर एयरपोर्ट पर उतारकर माना सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 12:18:22 PM (IST)

Updated Date: Fri, 10 Oct 2025 12:20:07 PM (IST)

इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट में कैंसर पीड़ित की मौत, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
पायलट ने फ्लाइट की रायपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग।

HighLights

  1. पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से अनुमति ली।
  2. ब्लड कैंसर से पीड़ित गौतम बाउड़ी की हालत बिगड़ी।
  3. माना सरकारी अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी युवक और कैंसर के मरीज की तबीयत बिगड़ने पर दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की रायपुर के हवाईअड्डे में गुरुवार की आधी रात आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बेहोश हुए युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी सवार था।

वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था। फ्लाइट में उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति प्राप्त होते ही रात को आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई फिर माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



Source link