कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले : केंद्रीय विहार योजना के तहत रायपुर में बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट

Author name

August 19, 2025


Good News For Central Government Employees: छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शहर में बनेंगे एक हजार फ्लैट्स। सांसद अग्रवाल के कहने पर CGEWHO के सीईओ गगन गुप्ता ने रायपुर में परियोजना शुरू करने की रुचि दिखाई।

By Manish Mishra

Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 09:46:17 AM (IST)

Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 10:37:30 AM (IST)

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले : केंद्रीय विहार योजना के तहत रायपुर में बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट
Kendriya Vihar Yojana CG: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रायपुर में बनेंगे एक हजार फ्लैट्स।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना।
  2. CGEWHO की ओर से केंद्रीय विहार योजना को मिली मंजूरी।
  3. रायपुर में सात एकड़ भूमि के आवंटन का अनुरोध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन (सीजीईडब्ल्यूएचओ) की ओर से केंद्रीय विहार योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत शहर में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक हजार फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से यह मंजूरी मिली है।

छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना

छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना होगी, जिसका उद्देश्य केंद्र, राज्य और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। सांसद अग्रवाल के कहने पर CGEWHO के सीईओ गगन गुप्ता ने रायपुर में परियोजना शुरू करने की रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि सांसद ने केंद्रीय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से केंद्र तक पहुंचाया।



Source link