छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

Author name

January 8, 2026


ई-मेल भेजकर राजनांदगांव जिले की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया था। पुलिस कोर्ट को तुरंत खाली कराया और बम निरोधक दस …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 12:12:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 01:55:54 PM (IST)

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी
पुलिस ने धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवाया।

HighLights

  1. धमकी के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया
  2. कोर्ट परिसर में परिसर में सघन तलाशी अभियान चला
  3. सभी न्यायिक कार्यवाही तत्काल रोक दी गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजे जाने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

लगभग दो घंटे तक चली जांच के बाद परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला, जिसके बाद राहत की सांस ली गई। स्थिति सामान्य होने पर न्यायालयीन कार्य दोबारा शुरू किए गए और पेशियां भी प्रारंभ हुईं। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में खासा तनाव देखा गया, लेकिन जांच में धमकी फर्जी निकलने पर सभी ने राहत महसूस की।

पुलिस ने ई-मेल से धमकी भेजने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी धमकियों को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धमकी के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। चप्पे-चप्पे की गहन जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते पकड़ा जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे हालात पर कड़ी निगरानी रखी गई।

एसपी पहुंची मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल और संसाधन तैनात किए गए।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। मेल भेजने वाले की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।



Source link