तेज रफ्तार ने ले ली वन मंत्री के भतीजे की जिंदगी, 140 km की स्पीड पर Race लगाते समय हुआ हादसा

Author name

July 25, 2025


नवा रायपुर में बुधवार की सुबह प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जांच में पता चला है कि मृतक निखिल अपने दोस्तों के साथ रेस लगा रहा था, इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। नवा रायपुर में अच्छी सड़कों के कारण आए दिन हादसें हो रहे हैं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 01:00:49 PM (IST)

Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 01:02:18 PM (IST)

तेज रफ्तार ने ले ली वन मंत्री के भतीजे की जिंदगी, 140 km की स्पीड पर Race लगाते समय हुआ हादसा
निखिल कश्यप की बाइक के परखच्चे उड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : नवा रायपुर की चौड़ी और खाली सड़कों ने इसे स्टंटबाजों और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के लिए पसंदीदा जगह बना दिया है। यहां हर माह औसतन दो सड़क हादसे हो रहे हैं। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

निखिल की मौत 140 से 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में बाइक चलाते समय नियंत्रण खोने से हुई है। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक के टकराने से 50 मीटर की रेलिंग उखड़ गई और निखिल 40 मीटर दूर जाकर गिरा। जांच में यह पता चला है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ रात के समय रेस लगा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया।

बता दें कि नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित सत्य साईं अस्पताल के पास हुए हादसे के वक्त निखिल 650 सीसी की बाइक चला रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक का स्पीडोमीटर 140 किमी/घंटा पर अटका हुआ मिला, जिससे पता चलता है कि हादसे के वक्त रफ्तार अत्यधिक थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। निखिल की बुलेट बाइक का सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। पुलिस को अस्पताल के गार्ड ने बताया कि तीन बाइक पर अलग-अलग दोस्त थे। निखिल की बाइक डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़ती गई और वह खुद 40 मीटर दूर जाकर गिरा, जबकि बाइक दूसरी दिशा में जाकर गिरी।

यह भी पढ़ें:हथिनी का आंतक…3 साल मासूम को सूंड से उठाकर पटक दिया, महिला और बच्चा समेत 3 की मौत

मौत को बुलावा दे रही अच्छी सड़कें

बता दें कि नवा रायपुर में रफ्तार के कारण होने वाले हादसें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते तीन वर्षों में ओवरस्पीड व स्टंट के चलते 22 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से पिछले सात माह में ओवरस्पीड के 8,312 गाड़ियों के चालान काटे हैं। इसके बाद भी रफ्तार नहीं रुक रही है।

naidunia_image

नवा रायपुर में अलग से ट्रैफिक थाना भी स्थापित किया गया

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पिछले 7 माह में ट्रैफिक पुलिस ने 8,312 चालानी कार्रवाई की है। बावजूद इसके रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। स्थिति को देखते हुए नवा रायपुर में अलग से ट्रैफिक थाना भी स्थापित किया गया है।



Source link