नेपाल से 15 किलो गांजा लेकर ट्रेन से बिलासपुर जा रहा था युवक, नशे की हालत में पहुंचा रायपुर, RPF ने किया गिरफ्तार

Author name

July 18, 2025


रायपुर में आरपीएफ की सीबीआइ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 15 किलों गांजे के साथ एक तस्कर को गिफ्तार किया है। आरोपी तस्कर नेपाल लाया गया गांजा बिलासपुर लेकर आ रहा था, लेकिन नशे की हालत में वह रायपुर पहुंच गया। पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की। जिसमें उसके पास से गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 03:12:13 PM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 03:30:14 PM (IST)

नेपाल से 15 किलो गांजा लेकर ट्रेन से बिलासपुर जा रहा था युवक, नशे की हालत में पहुंचा रायपुर, RPF ने किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन से गांजा तस्कर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ की टीम ने एक बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह तस्कर बिहार से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर बिलासपुर जा रहा था। जिसे टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नशे की हालत में गलती से रायपुर पहुंच गया था, जहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरपीएफ की सीबीआई और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर युवक को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिलासपुर जाने के लिए सफर कर रहा था, लेकिन नशे की हालत में आरोपी बिलासपुर की जगह रायपुर पहुंच गया।

दूसरे दिन वह बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में था। इसी बीच संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिओम मिश्रा (20 वर्ष), निवासी सुगांव थाना सुगौली जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास से दो बैग बरामद हुए, जिनमें 15 पैकेट गांजा मिला। गांजे का वजन 15 किलो से ज्यादा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

सप्लाई लेने वाले की नहीं हुई पहचान

पूछताछ में हरिओम ने बताया कि उसे नेपाल से गांजा लाकर दिया गया था और बिलासपुर में किसी व्यक्ति को उसकी डिलीवरी देनी थी। हालांकि सप्लाई लेने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसकी जांच आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल कर रहे हैं।



Source link