भारतमाला प्रोजेक्ट में 700 करोड़ का ‘महा-घोटाला’… पूर्व कलेक्टरों पर गंभीर आरोप, रडार पर पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता

Author name

December 30, 2025


भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मुआवजा वितरण में हुए घोटाले में रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार, भारतीदासन, सर्वेश्वर भुरे और महासमुंद के तत्कालीन कल …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 03:34:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 03:34:32 PM (IST)

भारतमाला प्रोजेक्ट में 700 करोड़ का 'महा-घोटाला'... पूर्व कलेक्टरों पर गंभीर आरोप, रडार पर पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता
भारतमाला प्रोजेक्ट में 700 करोड़ का ‘महा-घोटाला’

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मुआवजा वितरण में हुए घोटाले में रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार, भारतीदासन, सर्वेश्वर भुरे और महासमुंद के तत्कालीन कलेक्टर जय प्रकाश मौर्या की भूमिका सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जय प्रकाश मौर्या ने अपने ही परिवार के लोगों को करोड़ों का मुआवजा दिलवाया।

कांग्रेसी नेताओं और एक पूर्व मंत्री का नाम

इसके बाद भी अब तक इन अफसरों को जांच के दायरे में नहीं लिया गया है। मामले में 43 करोड़ रुपए की अनियमितता पर एफआइआर दर्ज की जा चुकी है, जबकि शिकायतों के आधार घोटाले की राशि करीब 700 करोड़ आंकी जा रही है। कुछ कांग्रेसी नेताओं और एक पूर्व मंत्री का नाम भी जांच के दायरे में है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े करके गोलमाल किया गया।



Source link