महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप, होटल कारोबारी ने चैट किया वायरल

Author name

December 11, 2025


जधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों को ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी के पिता ने भी बिजनेस लेन-देन को लेकर टंडन के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 01:51:41 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 01:51:41 PM (IST)

महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप,  होटल कारोबारी ने चैट किया वायरल
होटल कारोबारी ने चैट किया वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों को ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी के पिता ने भी बिजनेस लेन-देन को लेकर टंडन के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ओर से लगाए गए आरोपों के कारण मामला चर्चाओं में है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है।

ऐसे बढ़ा परिचय, फिर विवाद बना मामला

जानकारी के मुताबिक, 2021 में महिला डीएसपी महासमुंद में पदस्थ थीं। इसी दौरान एक परिचित बैचमेट ने उन्हें होटल कारोबारी दीपक टंडन से मिलवाया। मुलाकात के दो दिन बाद बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद मिलना-जुलना बढ़ गया। माना में ट्रांसफर होने के बाद दोनों और करीब आए। घर आना-जाना बढ़ा और परिवारों का भी परिचय हो गया।

दीपक टंडन के अनुसार, वे इस दोस्ती को बिजनेस में सहायक मानते थे, जबकि डीएसपी बिजनेस शुरू करने की सोच रखती थीं। इस नजदीकी के बीच डीएसपी ने अपने छोटे भाई के लिए मदद की बात कही। बाद में 2023 में रायपुर के एटमास्फेरिया रेस्टोरेंट की 45 लाख की डील की शुरुआत हुई। डीएसपी ने वित्तीय तंगी बताई तो टंडन ने 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

तलाक का दबाव और ब्लैकमेलिंग का आरोप

टंडन के अनुसार, डीएसपी ने वाट्सएप पर उनसे पत्नी से तलाक लेने तक को कहा, जिसकी चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई है। टंडन का आरोप है कि जब उन्होंने लेन-देन की शिकायत वापस लेने से मना किया, तो डीएसपी ने उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने खम्हारडीह थाने में दी शिकायत में वाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत सौंपने का दावा किया है।



Source link