रायपुर में मोबाइल चोरी के संदेह में दो पुलिसकर्मियों द्वारा बस्ती में रहने वाले एक किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। ऐसा होने पर दो …और पढ़ें

HighLights
- रायपुर में पुलिसकर्मियों ने किशोर की बेरहमी से पिटाई की है
- वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया
- परिजनों ने लगाया जबरदस्ती अपराध कबूल करने का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में मोबाइल चोरी के संदेह में दो पुलिसकर्मियों द्वारा बस्ती में रहने वाले एक किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने आरक्षक लक्ष्मीनारायण और आसमान सिंह को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की।
चोरी के शक में युवक को चौकी बुलाया गया
जानकारी के अनुसार कमल विहार बस्ती में रहने वाले एक किशोर को मोबाइल चोरी के शक में कमल विहार चौकी लाया गया था। आरोप है कि बिना चौकी प्रभारी की अनुमति और परिजनों की सहमति के उसे पूछताछ के नाम पर चौकी लाया गया। किशोर द्वारा चोरी से इनकार करने पर आरक्षक लक्ष्मीनारायण और आसमान सिंह ने उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।