‘यदि तुम अपने पति से तलाक ले लोगी…’, शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार

Author name

August 29, 2025


CG News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पास्टर हिमांशु सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला और उसके पति के बीच विवाद की जानकारी होने पर पादरी ने उसे शादी का झांसा दिया। उसने कहा कि यदि वह अपने पति से तलाक ले लेगी तो वह उससे विवाह करेगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 08:18:33 PM (IST)

Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 08:18:33 PM (IST)

'यदि तुम अपने पति से तलाक ले लोगी...', शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार

HighLights

  1. दुष्कर्म करने वाले पास्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट
  2. पादरी ने महिला को दिया था शादी का झांसा
  3. पादरी सड्डू क्षेत्र में धार्मिक सभाएं करता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पास्टर हिमांशु सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2024 में उसकी पहचान महावीर नगर निवासी पास्टर हिमांशु सागर से शुरू हुई थी।

पादरी ने दिया था शादी का झांसा

महिला और उसके पति के बीच विवाद की जानकारी होने पर पादरी ने उसे शादी का झांसा दिया। उसने कहा कि यदि वह अपने पति से तलाक ले लेगी तो वह उससे विवाह करेगा। महिला उसकी बातों में आ गई और इस दौरान पादरी उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।

शादी के नाम पर बना देता था बहाना

जब भी महिला शादी की बात करती तो वह बहाने बनाकर टाल देता। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि पास्टर पहले से ही शादीशुदा है। जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपित ने उसे यह कहकर बहलाया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा।

यह भी पढ़ें- Instagram पर दोस्ती प्यार-इकरार और दुष्कर्म… Indore में युवती को मुस्लिम युवक ने बनाया हवस का शिकार

कचना-सड्डू क्षेत्र में करता है सभा

आरोपित पादरी हिमांशु सागर कचना और सड्डू क्षेत्र में धार्मिक सभाएं करता है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।



Source link