रायपुर टार प्रोडक्ट्स में भीषण आग, लपटों के बीच दमकल की 5 गाड़ियां तैनात

Author name

February 7, 2026


राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 01:31:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 02:42:55 PM (IST)

रायपुर टार प्रोडक्ट्स में भीषण आग, लपटों के बीच दमकल की 5 गाड़ियां तैनात
रायपुर टार प्रोडक्ट्स में भीषण आग

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर टार प्रोडक्ट्स में भीषण स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।



Source link