रायपुर में कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 2 की मौत, हिरासत में ट्रक चालक

Author name

February 22, 2026


रायपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान से लदी ट्रक कार के ऊपर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन् …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 09:14:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 09:14:11 PM (IST)

रायपुर में कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 2 की मौत, हिरासत में ट्रक चालक
रायपुर में कार पर पलटा धान से लदा ट्रक।

HighLights

  1. कार पर पलटा धान से लदा ट्रक
  2. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है
  3. पुलिस ने हिरासत में ट्रक चालक को लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान से लदी ट्रक कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में 3 लोग ही सवार थे।

पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर कार पर गिरा ट्रक

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलती ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी।



Source link