रायपुर में पेमेंट लेने पहुंचे युवक पर डॉक्टर के पिटबुल ने किया हमला, अब तक 5 से ज्यादा लोगों को कर चुका घायल

Author name

January 26, 2026


रायपुर के अनुपम नगर में दो युवक किसी बकाया भुगतान के सिलसिले में डॉ. अक्षत राव के घर पहुंचे थे। उनमें से एक युवक जैसे ही गेट के अंदर दाखिल हुआ, वहां म …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 02:20:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 02:27:17 PM (IST)

रायपुर में पेमेंट लेने पहुंचे युवक पर डॉक्टर के पिटबुल ने किया हमला, अब तक 5 से ज्यादा लोगों को कर चुका घायल
पिटबुल ने युवक के पैर में अपने दांत गड़ा दिए, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया।

HighLights

  1. अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन समेत दुनिया के 41 देशों में पिटबुल को पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है
  2. भारत में पिटबुल समेत 23 खूंखार नस्लों के आयात, ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक की एडवाइजरी जारी हुई थी
  3. काम करने वाली रामा बाई (घरेलू सहायिका) को भी यह काटा था, जिसकी हालत अब भी खराब है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के अनुपम नगर में रविवार को एक बार फिर खूंखार कुत्ते ने दहशत फैला दी। डॉ. अक्षत राव के पालतू पिटबुल ने पेमेंट लेने गए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के हाथ और पैर को बुरी तरह नोच लिया, जिससे मौके पर ही जमीन खून से सन गई। यह वही कुत्ता है, जिसने दो वर्ष पूर्व एक डिलीवरी बाय, घरेलू सहायिका और ऑटो रिक्शा चालक समेत कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

जानकारी के मुताबिक दो युवक किसी बकाया भुगतान के सिलसिले में डॉ. अक्षत राव के घर पहुंचे थे। उनमें से एक युवक जैसे ही गेट के अंदर दाखिल हुआ, वहां मौजूद पिटबुल ने उस पर झपट्टा मार दिया। खून से लथपथ युवक को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद अनुपम नगर के रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

डॉक्टर को थाने ले गई पुलिस

मौके पर हंगामा बढ़ा तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस डॉ. अक्षत राव को थाने ले गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि यह कुत्ता आदमखोर हो चुका है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कानूनी नियमों के तहत इस कुत्ते के टर्मिनेशन (इच्छामृत्यु/मारने) की कार्रवाई की जाए।

काली माता वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया कि पिछली बड़ी घटनाओं के बावजूद संबंधित थाना और नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन समेत दुनिया के 41 देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध है। भारत में पिटबुल और राटविलर समेत 23 खूंखार नस्लों के आयात, ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी की थी।

अब तक पांच से ज्यादा घायल

घर में बच्चों की मालिश करने आई महिला पर हमला किया था। लेकिन मालिक ने मामले को रफा-दफा कर दिया। इसी तरह एक महीने पहले ही घर में काम करने वाली रामा बाई (घरेलू सहायिका) को काटा था, जिसकी हालत अब भी खराब है। एक साल पहले एक डिलीवरी बाय का हाथ-पैर नोच लिया था, जो पार्सल देने आया था। उस समय वह जान बचाने के लिए कार पर चढ़ गया था। इसके अलावा एक ऑटो चालक और अन्य राहगीर भी इसका शिकार बन चुके हैं।



Source link