रायपुर में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Author name

March 5, 2026


CG Crime: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 11:28:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 11:28:55 AM (IST)

रायपुर में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
CG Crime: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सुबह घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मचा
  2. गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
  3. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खारून रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर खून के धब्बे, हत्या की आशंका

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे फैले हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की ताकि घटना के बारे में शुरुआती जानकारी जुटाई जा सके।

मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान राजा साहू, निवासी चुना भट्टी के रूप में की है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हो सकते हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link