रायपुर में होटल बुकिंग और विदेशी करेंसी के नाम पर 19 लाख की ठगी

Author name

March 4, 2026


राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में होटल बुकिंग और विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर करीब 19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 12:43:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 12:47:01 PM (IST)

रायपुर में होटल बुकिंग और विदेशी करेंसी के नाम पर 19 लाख की ठगी

HighLights

  1. वॉट्सएप कॉल कर आरोपितों ने रची साजिश
  2. करेंसी टॉवर स्थित को-वर्किंग स्पेस में बुलाया
  3. 18 हजार डॉलर और 2 हजार पाउंड लेकर फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में होटल बुकिंग और विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर करीब 19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दो युवकों ने खुद को कारोबारी बताकर ट्रैवल एजेंसी संचालक को करेंसी टॉवर स्थित को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और विदेशी मुद्रा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वॉट्सएप कॉल से शुरू हुई साजिश

‘ट्रैवल प्लानर्स’ नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय संचालित करने वाले गुरुनानक नगर निवासी हरदीप सिंह होरा (38) ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही।

कुछ देर बाद उसने बैंक डिटेल मांगी और अगले दिन मिलने का प्रस्ताव रखा। 2 मार्च को आरोपी ने हरदीप को तेलीबांधा स्थित करेंसी टॉवर के सातवें माले पर स्थित ‘जेनिथ को-वर्किंग स्पेस’ बुलाया।

यह भी पढ़ें- 25 लाख की सुपारी लेकर पार्षद के हत्या की रची साजिश, कोशिश नाकाम रही तो कर डाली 3 करोड़ की लूट, 7 गिरफ्तार

18 हजार डॉलर और 2 हजार पाउंड लेकर फरार

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने मैसेज कर 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड साथ लाने को कहा और भरोसा दिलाया कि उसका भाई भारतीय मुद्रा दे देगा। 2 मार्च की दोपहर लगभग 2:40 बजे हरदीप तय स्थान पर पहुंचे। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना किया और केबिन से बाहर निकल गया।

इसी दौरान दूसरा आरोपी फोन पर हरदीप को बातों में उलझाए रहा। कुछ देर बाद दोनों भाइयों ने मोबाइल और व्हाट्सएप बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार विदेशी मुद्रा की भारतीय कीमत लगभग 19 लाख 47 हजार 400 रुपए आंकी गई है।



Source link