सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर, पैर में आईं गंभीर चोटें

Author name

November 9, 2025


Sukma IED blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार दोपहर माओवादियों के लगाए गए आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में उस समय हुई, जब 74वीं बटालियन के जवान एरिया डामिनेशन ड्यूटी पर निकले थे।

Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 05:19:48 PM (IST)

Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 05:22:07 PM (IST)

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर, पैर में आईं गंभीर चोटें
सुकमा में आइईडी ब्लास्ट में CRPF जवान घायल

नईदुनिया न्यूज, सुकमा। फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर माओवादियों के लगाए गए आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में उस समय हुई, जब 74वीं बटालियन के जवान एरिया डामिनेशन ड्यूटी पर निकले थे।

जवान के पैर में आईं गंभीर चोटें

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1.45 बजे हुए ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने उसे तत्काल मौके से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।

सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च अभियान

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि माओवादियों ने गश्ती दल को निशाना बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक लगाया था। थाना फूलबगड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर माओवादियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी जांच के बाद जारी की जाएगी।



Source link